स्वामी विवेकानंद जी की बातें
स्वामी विवेकानंद जी ने सत्य की खोज में जो बातें कही हैं, वे हर व्यक्ति के जीवन में अब भी महत्व रखती हैं। हालात से डरकर भागना स्वामी जी ने कभी नहीं सीखा, वे हमेशा ही हालात का मुकाबला करने की प्रेरणा देते थे। विषम से विषम और दुरूह परिस्थितियों में भी व्यक्ति को अपना सम्मान नहीं खोना चाहिए। उनका मानना था कि हर व्यक्ति जो ब्रह्मा का प्रतीक है, अदभुत, अलौकिक शक्तियों का स्वामी है।अगर कोई व्यक्ति ठान ले तो कितने भी खराब हालात क्यों न हो,उन पर नियंत्रण रख सकता है और हालात को अपने पक्ष में ढाल सकता है। अलग-अलग मौके पर स्वामी विवेकानंद ने अपने शिष्यों को भी ऐसे मंत्र दिये जो उन्हे पराजय के भय से दूर होकर आगे बढ़ने की सतत् प्रेरणा देते रहे हैं। " हे सखे तुम क्यों रो रहे हो ? विश्व की हर एक शक्ति तो तुम्हीं में है।भगवन्...