व्यायाम के लिए कुछ समय अवश्य निकाला जाना चाहिए।



जब हम अपने विद्यार्थी  जीवन  को याद करते हैं , तो कभी कभी  अपने  पर  ही आश्चर्य  हो जाता है  कि सचमुच हम सभी ने( हमारी पीढ़ी ने)  इतने  कठिन  परिश्रम  किया है,  स्कूल  आने- जाने में  ही बहुत  परिश्रम  था,   यदि   देखा  जाय  तो  कठिनाइयों  के साथ-साथ  बहुत  सारे  व्यायाम  स्कूल  आने - जाने  में  ही हो जाया करते  थे  , और जो कमी  रहती  थी ,उसको स्कूल के हमारे व्यायाम  शिक्षक  पूरा कर देते थे, ऐसी exercise  कि 40 मिनट  के वादन में शरीर  पसीने से  तर हो जाता था।कल हम एक पार्क  में  टहलने के लिए गये ,  वहां  exercise  करने  के तमाम  उपकरणों  को देखकर  ये लगा,  आज तो  व्यायाम  पर लोग  ध्यान  ही  नहीं दे   रहे हैं,   शायद    इसलिए  तरह-तरह  के उपकरणों   को    exercise  के लिए यहाँ   रखा  है, जो शायद  ठीक  भी हो । व्यायाम: स्वस्थ जीवन की कुंजी है । व्यायाम हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। नियमित व्यायाम करने से हम न केवल अपने शरीर को फिट रखते हैं, बल्कि हमारे मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। निश्चित  ही व्यायाम के  कई फायदे हैं , उदाहरण के लिए  शारीरिक  स्वास्थ्य  ठीक रहता है  व्यायाम  करने से हमारे शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, हृदय की सेहत में सुधार होता है, और वजन नियंत्रण में रहता है। exercise  करने  से मानसिक स्वास्थ्य   भी ठीक  रहता है  । व्यायाम करने से हमारे मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है, तनाव और चिंता कम होती है, और आत्मविश्वास बढ़ता है। व्यायाम करने से हमारे शरीर में ऊर्जा और ताजगी आती है, जिससे हम अपने दैनिक कार्यों को बेहतर तरीके से कर पाते हैं। आप सभी  पाठकों का भी अपना अपना अनुभव  exercise   करने को लेकर होगा  ,  इससे   हमारी  नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है, जिससे हम अपने दिन को ताजगी से शुरू कर पाते हैं। कल जब मैं पार्क में  घूम रहा  था  तो व्यायाम  करने के लिए  विभिन्न  प्रकार के उपकरणों की शानदार व्यवस्था  के साथ-साथ  बहुत  ही अच्छा प्रबन्धन  उस  में  देखा  गया ,  जो कि बहुत  सुन्दर था  इस बात के लिए  आयोजकों/संस्थान  (  MDDA Dehradun)की सराहना  की जानी चाहिए,  जो अच्छा  है तो अच्छा  कहना  उचित  ही रहेगा  । मुझे  लगता है कि  अभी  उसमें  लगातार  कार्य  चल ही रहा है ,आने वाले  समय में और उत्कृष्टता की श्रेणी  में  यह पार्क आ जायेगा। व्यायाम के कई  प्रकार हैं  जैसे  कि चलना, दौड़ना, साइकिल चलाना, और स्विमिंग , वजन उठाना, पुश-अप, योग और स्ट्रेचिंग, एक पैर पर खड़े होना और बैलेंस करना  आदि और भी कई प्रकार  हैं,    जिसे हम कर सकते हैं।  हम सभी  को अपने  आयु व क्षमता के  अनुसार  ही व्यायाम  के प्रकार  का चुनाव भी  करना है,  सप्ताह में कम से कम 3-4 दिन अवश्य  व्यायाम करना चाहिए ,  अपने  शारीरिक स्तर के अनुसार व्यायाम चुनें  व्यायाम के दौरान पर्याप्त पानी पिएं, व्यायाम के बाद अपने शरीर को आराम दें।  व्यायाम(  exercise)हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। नियमित व्यायाम करने से हम न केवल अपने शरीर को फिट रखते हैं, बल्कि हमारे मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। तो आइए, व्यायाम को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ जीवन जीने की दिशा में कदम बढ़ाएं।चरैवेति चरैवेति। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तराखंड की स्थायी राजधानी (Permanent Capital of uttrakhand)

सिद्धसौड बड़मा (रुद्रप्रयाग )शिक्षा का केंद्र (center of education, siddhsour badma)

वृद्धावस्था( old age)