उत्तराखंड में पलायन( Migrations)
उत्तराखंड पर्वतीय राज्यों में सम्मिलित होने के साथ साथ सीमावर्ती राज्य भी है जिसकी सीमा चीन व नैपाल से लगी है , ऐसे में इसकी महत्ता और भी महत्वपूर्ण हो जाती है । पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन एक गंभीर समस्या है, जो उत्तराखंड में व्यापक रूप से देखी जा रही है। उत्तराखंड में विशेष कर यह आम लोगों को प्रभावित कर रही है, समस्या न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को प्रभावित करती है, बल्कि यह सामाजिक और सांस्कृतिक ताने-बाने को भी कमजोर करती है।पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन के कई कारण हैं परन्तु रोजगार की कमी , शिक्षा , स्वास्थ्य, संसाधनों का अभाव प्रमुख हैं है । ये तीनों समस्याये एक दूसरे की पूरक भी हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में रोजगार के अवसर कम हैं, जिससे अधिकतर लोग शहरों की ओर पलायन करते हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण-पर्वतीय लो...