सिद्धसौड बड़मा (रुद्रप्रयाग )शिक्षा का केंद्र (center of education, siddhsour badma)
उत्तराखंड प्रदेश की बनावट को देखा जाय तो हरिद्धार, ऊधमसिंह नगर का कुछ हिस्सा नैनीताल के कुछ हिस्से, चम्पावत का टनकपुर वाले हिस्से व देहरादून के कुछ हिस्से को छोड़कर सभी पहाड़ ही पहाड़ लगता है , पहाड़ भी ऐसा कि एक इलाके में जाओ तो दूसरे इलाके से वह दूर हो जाता है, टिहरी की बात मै करूँ(टिहरी मे नियुक्ति अवधि में) तो घनसाली में जाकर यही लगता है कि केवल घनसाली बाजार वाला क्षेत्र ही टिहरी का है, लेकिन आगे जाओ तो घुत्तु भिलंग जाते हुए एक बहुत आबादी वाला क्षेत्र मिलता है, दूसरा अखोडी वाली रोड पर निकलो, तो वहां भी एक बहुत आवादी वाला क्षेत्र मिलता है जो आगे...