दाम्पत्य जीवन l (journey of spouse)
सामान्य रूप से परिवार का अर्थ है कि ऐसे माता - पिता जो अपने बच्चों के साथ रहता हो, परिवार की सफलता के लिए , माता-पिता के ऊपर पारिवारिक, सामाजिक, व्यक्तिगत सभी तरह की उन्नति और विकास के साथ साथ परिवार की भी जिम्मेदारी निर्भर करती है । पति-पत्नी का एक दूसरे का सहयोग करना , दोनों की एकता , एक दूसरे की भावना का सम्मान करना आदि जीवन की सुखद अनुभूति महसूस की जा सकती है। आप सभी पाठकों का भी इसमें अपना - अपना व्यक्तिगत अनुभव होगा। पति -पत्नी, परिवार को चलाने वाले और जीवन रथ के दो पहिये है। किसी एक पहिये की कमजोरी चाहे वह किसी रूप में हो,प्रगति पध को प्रभावित करती है, और करती रहेगी। दोनों...