सुनियोजित प्रबन्धन/व्यवस्था
किसी कार्य की सफलता में प्रबन्धन का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान होता है। प्रबंधन शिक्षा ग्रहण करने में हो,किसी प्रतियोगिता में सफ़ल होना हो, किसी समारोह/उत्सव का आयोजन करना हो, घर में वस्तुओं का रख-रखाव हो, कोई व्यवसाय करना हो, धनराशि व्यय करनी हो, आदि कई और भी महत्वपूर्ण कार्य हो सकते हैं जिसमें प्रबन्धन का बहुत ही महत्त्वपूर्ण योगदान है। प्रबन्धन तभी अच्छा होता है जब उससे जुड़ी वस्तुओं/ व्यक्तियों में ताल मेल होता है । हर छोटे -बड़े कार्य को करने से पहले उसकी सही योजना बनाई जाती है, और उस योजना के अनुसार कार्य करना होता है तभी आपका कार्य सफल होता है। यदि आप ऐसा नहीं कर सकते हैं तो आपको परेशानी हो स...