डीपफेक की असलियत सभी को समझनी होगी।
आजकल एक महत्वपूर्ण विचार AI ( यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ) बहु तेजी से सभी के मोबाइल व कम्प्यूटर में तेजी से स्थान ले रहा है। यह एक ऐसी तकनीक है जिसमें मशीनों को मानव की तरह सोचने, सीखने और काम करने की क्षमता दी जाती है। यह मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग और नेचरल लेजर प्रोसेसिंग जैसी तकनीकों का उपयोग करके मशीनों को डेटा से सीखने और निर्णय लेने में सक्षम बनाता है।इससे धीरे-धीरे मानव अपनी दक्षता का उपयोग न कर इसी पर आधारित हो रहा है जो कि ठीक नहीं कहा जा सकता है। आज एआई इतना असली लगने लगा है कि सच और झूठ में फर्क करना बहुत ही कठिन सा हो गया है ,यह डीपफेक ( कृत्रिम छवि/ विडियो आदि ) है । कभी-कभी इसके झांसे में आने पर किसी के जीवन भर की कमाई दौलत,इज्जत सब कुछ दांव पर लग सकता है।,जो कि किसी भी द...