मानव एवं वन्यजीव संघर्ष एक चुनौती /समाधान
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों से आजकल हरेक के दिलों को परेशान करने वाली घटना आये दिन अखबारों एव शोशल मीडिया पर सुनने,पढने और देखने को मिल यही है कि अमुक जगह बाघ /रीछ ने बच्चे/ महिला को घायल कर दिया है, यह है मानव एवं वन्य जीव संघर्ष जो कि बहुत ही खतरनाक हो रहा है , मानव एवं वन्य जीव संघर्ष एक ऐसी स्थिति है जहां मानव और वन्य जीवों के बीच संघर्ष होता है, जिससे दोनों पक्षों को नुकसान होता है। यह संघर्ष तब होता है जब मानव और वन्य जीव एक ही क्षेत्र में रहते हैं और उनके हितों में टकराव होता है। अनुभव यह कहता है कि अभी तक गावों में बहुत आवादी थी जिसके कारण गाव के आस-पास साफ सुथरा था,कोई जंगल नहीं था, जिसमें की जंगली जानवर छिप सकते है लेकिन अब गाँव के आस-पास ही जंगल इसलिये हो गया है कि आवादी न कै बराबर ह...