मस्तिष्क (Brain)
मनुष्य की बनावट के बारे में यदि ध्यान देकर व एकाग्रता से सोचा जाए, तो मन में यही विचार आता है कि परमात्मा ने कितने अदभुत तरीके से मानव को बनाया है, उसके अलग-अलग अंगों का निर्धारण व उनके कार्यो को तय किया है। भगवान ने मनुष्य ही नहीं संसार के सभी प्राणियों की उपयोगिता उनके बनावट के आधार पर निर्माण तय किए है , चाहे वह कोई भी प्राणी हो। इस पर भी मस्तिष्क को विशेष जिसे मनुष्य का मित्र कह सकते हैं, तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी, क्योंकि वही उसको सही गलत राह दिखाता है और सही पर चलने की प्रेरणा देता रहता है। जब भी मनुष्य को कोई सूचना देनी हो या प्राप्त करनी हो मस्तिष्क ही सबसे पहले उस पर विचार करता है। मस्तिष्क को ही अपना नेता समझना चाहिए। मनुष्य को तब दिक्कत महसूस होती है जब वह अ...