प्रजातंत्र की शक्ति (Power of Democracy)
26 जनवरी 2025 पूरे राष्ट्र ने 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया क्योंकि इस दिन से हमारा अपना संविधान लागू हो गया था। इसके अनुसार हमारी प्रजातांत्रिक शासन व्यवस्था के नियम कानून लागू हो गये थे , जिसमें नागरिकों को सर्वोच्च अधिकार दिये गये हैं , वह है सरकार को चुनने में मताधिकार का प्रयोग और मन की अंतरात्मा की आवाज पर अपने वोट का प्रयोग करना, अब हम सभी अपने आप से पूछें कि क्या हम अपने मन की आवाज़ के आधार पर अपना मताधिकार का प्रयोग करते हैं यदि हाँ तो यह सबसे उत्तम है, परन्तु यदि नहीं का उत्तर आ रहा है तो यह प्रजातंत्र के लिए सबसे खराब स्थिति है । जरा सोचो जब हम किसी भी प्रकार...