पारदर्शिता (Transparency)
एक शब्द है पारदर्शिता , अक्सर कई लोगों को इस शब्द का यदा कदा कई मौकों पर प्रयोग करते हुए सुना जा सकता है और इसकी किसी भी परिवार, संगठन, संस्था या सरकार के अंगो में कितनी उपयोगिता है हम सभी अपने अनुभवों से व कार्य करने से समझ सकते हैं। ये अलग बात कि हम कई मौकों पर यह सब जानते हुए भी अमुक संस्था के द्वारा पारदर्शिता से कार्य नहीं किया जा रहा है उसके के बाद भी सिर्फ इसलिए चुप रहते हैं कि हम भी उसी संस्था के अंग है या हम भी उसमें संलिप्त हैं इसलिए कुछ नहीं कहते हैं , जो कि किसी भी दशा में उचित नहीं कहा जा सकता है। पारदर्शिता ...