शब्दावली (vocabulary सामान्य-7)
वर्तमान में हर सेवा में जाने के लिए एक प्रतियोगिता परीक्षाओं से गुजरना पड़ता है। जिसमें आपको दिये गये पाठ्यक्रम मे से कुछ भी पूछा जा सकता है इसी को ध्यान में रखकर आज के ब्लॉग में मैं कुछ शब्दावली के बारे में जानकारी देना चाहता हूं,जो कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में बैठने वाले छात्रों के लिए उपयोगी हो सकती है। सन्तुलन स्थिर बिन्दु ( break even point) -जिस बिन्दु पर फर्म को न लाभ होता है और न हानि।(शून्य लाभ)।बफर स्टाक(buffer stock)- भविष्य में होने वाली किसी वस्तु की कमी को पूरा करने के लिए वस्तु का भण्डार तैयार करना। अल्फा -शेयर(alphashare)-इन्हें group A का शेयर भी कहते हैं। ये ऐसे स्टाक है जिनके क्रय विक्रय में बाधा नहीं होती है। ब्लो आउट(blow out)- जब कोई कम्पनी अपना नया इश्यू ज़ारी करती है, उसका सब्सक्रिप्शन पहले ही दिन पूरा होकर बन्द हो जाता है तो उसे blow out कहा जाता है। बुलेट ॠण(bullet loan)-जिसका भुगतान एक ही साथ किया जाता है न कि किस्तो में। एमोर्टाइजेशन(amortisation)-किसी ॠण के निर्धारित ब्याज का जब पूर्ण भुगतान किया जाता है तो उसे amortisation कहा जाता है। कैश काउ(cash cow)-- जब कोई शेयर लगातार अच्छा लाभ देता है तो ऐसे शेयरों को cash cow की संज्ञा प्रदान की जाती है। सस्ती मुद्रा (cheap money)-वह मुद्रा जिसे कम ब्याज दर पर प्राप्त किया जा सकता है। राशि- पातन((dumping)- किसी वस्तु के अति उत्पादन की स्थिति में बाजार में वस्तु के मूल्य को एक न्यूनतम स्तर से नीचे गिरने से रोकने के लिए वस्तु के अतिरिक्त भण्डार को विदेशी बाजार में बहुत कम मूल्य पर बेचने तथा यहाँ तक कि उसे नष्ट कर देने की प्रक्रिया राशि-पातन कहलाती है। कमोडिटी मनी(commodity money)-ऐसी परिसम्पत्ति जो मुद्रा के रूप में रखी जा सकती हैं अथवा बेची जा सकती हैं जैसे-सोना। ई-गवर्नेन्स(e-governance)-शासन के विभिन्न घटकों, विभागो एवं मंत्रालयों के सभी स्तरों को कम्प्यूटर आधारित नेटवर्क से जोड़कर नीति निर्धारण, संसाधन, आवण्टन, कार्यक्रम कार्यन्वित तथा मूल्याकंन की प्रणाली e- governance कहलाती है। ब्लूचिप शेयर(bluechip of share)बड़ी पूंजी बाजार तथा उद्योग जगत में अत्यंत ही ख्याति वाली कम्पनियों के इक्विटी शेयर को bluechip share कहते हैं, ये शेयर बहुत अधिक माँग में रहते हैं। इन्हें growth share भी कहते हैं। प्रतिकारी शुल्क (anti-dumping )-- आयातक देश द्वारा जब राशिपातन की जाने वाली वस्तु पर ऊँची दर से आयात शुल्क लगाया जाता है तो इसे anti- dumping कहते हैं। मनी लाण्डिग(money laundering)- यह वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा बड़ी मात्रा में अवैध तरीके से से प्राप्त किये गये धन को इस तरीके से दिखाया जाता है जैसे उसे किसी वैधानिक स्त्रोत से प्राप्त किया गया हो,लेकिन साधारण भाषा में इसे काले धन को सफेद धन में बदलना कहते हैं। चरैवेति चरैवेति।
Nice 🙏
जवाब देंहटाएंधन्यवाद
जवाब देंहटाएं