मानव के व्यक्तित्व विकास में वातावरण
पिछले व्लाग में लिखा था कि बच्चे की शिक्षा/व्यक्तित्व को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक उसके माता-पिता, आस-पास का पडोस, सहपाठी, बच्चे को शिक्षा देने वाले शिक्षक आदि महत्वपूर्ण हैं। अब हम बात बच्चे के माता-पिता की करते हैं क्योंकि सबसे महत्वपूर्ण योगदान उसी का है , मै यह नहीं जानता हूं कि किसके माता -पिता में कौन से गुण हैं और कौन से अवगुण है या उनका क्या व्यक्तिव है और कैसा है, ये तो वे स्वयं आकलन कर ले, क्योंकि काफी कुछ वे अपने माता-पिता से लेकर आये हैं, इसलिए बहुत कुछ इसमें परिवर्तन की सम्भावना इसलिए नहीं होती है क्योंकि वे वयस्क होंगें/ जिस प्रकार छोटे पेड़ की शाखाएं कुछ देर के लिए बांध कर उसको सही दिशा दे सकते हैं , परन्तु बड़े पेड़ में बदलाव नहीं कर सकते हैं । हां यदि कुछ परिवर्तन कर सकते हैं तो उन अच्छे गुणों का बच्चों के सामने तो अवश्य प्रदर्शन हो, और खराब आदतें बच्चों के सामने कदापि प्रदर्शन न हो, विशेषकर आरम्भिक अवस्था में, जब बच्चा बहुत जल्दी सीख लेता है, ये सब आप लोग भी महसूस करते होंगे।इसीलिए माँ /बाप के रूप या अभिभावक के रूप में ध्यान रखना होगा कि एक बच्चे के आरम्भिक अवस्था में जब बच्चा , 2 साल से बड़ा हो रहा है उसके सामने हमेशा अच्छी बातें, अच्छा व्यवहार ही रखें, ये भी देखें कि आपका बच्चा किस के साथ खेलता है कौन बच्चे के सम्पर्क में रहता है । यह वह समय है जब बच्चे में जल्दी - जल्दी विकास होता रहता और जल्दी सीखना चाहता है, घर के वातावरण व आस - पास का उस पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है। इसलिए इस पर ध्यान अपेक्षित है,अब यदि बच्चा स्कूल जाने के योग्य हो गया है इस पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है , ऐसा नहीं है कि अभिभावक ध्यान नहीं देते हैं खूब ध्यान देते हैं, और देना भी चाहिए, कई बार तो इतना ध्यान देते हैं कि अपने बच्चों को किसी और से मिलने ही नहीं देते हैं, मेरे अनुभव से वह भी उचित नहीं है, क्योंकि ऐसे में वह बच्चा pair learning से सीखने से बंचित रह जाता है और उसको अच्छा खासा नुकसान भी हो सकता है। जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है क्योंकि उसका वह समय निकल चुका होता है, लेकिन आने वाली पीढ़ी को यह सीख है, कि वह इन सब बातों का ध्यान रख सकता है, जिससे उनके बच्चों में चारित्रिक विकास हो सके ।चरैवेति चरैवेति।
बहुत सुंदर महत्वपूर्ण जानकारी आदरणीय कृपया अपनी पोस्ट इसी प्रकार से साझा करते रहिएगा अगली पोस्ट का इंतजार रहेगा।🙏🏻🙏🏻
जवाब देंहटाएंधन्यवाद
जवाब देंहटाएंबहुत अच्छी जानकारी दी है सर....,🙏🙏
जवाब देंहटाएंधन्यवाद
जवाब देंहटाएं