Pahli Baat(पहली बात)
Welcome to my Blog, here I will share my experience and insights. ब्लॉग का प्रत्येक शीर्षक और उसमें लिखी बातें बहुत ही महत्वपूर्ण है, और अनुभव आधारित है, या जो सोच रखता हूँ, नयी पीढ़ी पढ़े इस उद्देश्य से लिख रहा हूँ, एक लम्बे समय तक शिक्षा से जुड़ा रहा हूँ, और लगभग 35 साल शिक्षा से जुड़े विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए जो महसूस हुआ है अनुभव किया है समय पर सामाजिक परिवेश के परिपेक्ष्य में लिखता रहूँगा, ये बातें विचार केवल उनको ही लाभ कारी हो सकती हैं जो इनको पढ़कर व समझकर आत्मसात करेगा । कई बार ऐसा होता है हम पहले से ही किसी काम के बारे में, किसी व्यक्ति के बारे , किसी संस्था आदि के बारे में समझ, आस्था आदि के प्रति अपनी बिना मतबल की धारणा बना लेते हैं, जो कि हमे बहुत ही परेशान करती रहती है, जो कि किसी दशा में उचित नहीं कही जा सकती है, मेरा मानना है कि औरो या अन्य से तो हम कोई बात छिपा सकते हैं लेकिन स्वयं से कभी नहीं छिपा सकते हैं, यह विन्दु बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसलिए हमें इसका ध्यान रखना होगा। विभिन्न आयामों के सन्दर्भ में आप सभी पाठक dcgaur.blogspot.com पर अध्ययन कर सकते हैं। यदि English में पढना चाहते हैं तो English में परिवर्तन कर पढ़ सकते हैं। साथ में यह भी अनुरोध है कि आपको यह ब्लॉग या ब्लॉग विशेष अच्छा लगे तो इसको like अवश्य कर दे, साथ में अपने परिवार व दोस्तों ,व अपने बच्चों को भी भेज सकते हैं। कोई टिप्पणी भी लिख सकते हैं । हो सकता है यह आपकी नयी पीढ़ी के काम आ जाय । चरैवेति चरैवेति 🙏 🙏🙏
Dinesh Chandra Gaur (Rudrapryag)
Uttrakhand, India .

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें